यूपी सरकार ने मेहरबानी दिखाते हुए कुमार विश्वास पर चल रहे तीन मुकदमे लिए वापस

मशहूर कवि कुमार विश्वास पर यूपी सरकार ने मेहरबानी दिखाते हुए उन पर चल रहे तीनों मुकदमों को वापस ले लिया।

लखनऊ/सुलतानपुर. मशहूर कवि कुमार विश्वास पर यूपी सरकार ने मेहरबानी दिखाते हुए उन पर चल रहे तीनों मुकदमों को वापस ले लिया। लोस चुनाव 2014 में अमेठी में आम आदमी पार्टी के सांसद प्रत्याशी रहे कुमार विश्वास पर तीन फौजदारी मुकदमे दर्ज हुए थे। इन मुकदमों की वापसी का पत्र न्याय विभाग के अनुसचिव ने अमेठी जिलाधिकारी को भेजा। इस पर एमपीएमएलए कोर्ट के विशेष लोक अभियोजक ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमे की कार्रवाई समाप्त करने की मांग की है।

प्रियंका गांधी का तीखा बयान, अखिलेश यादव की पॉलिटिक्स सिर्फ ट्विटर तक सीमित

मामला उस वक्त का है जब कुमार विश्वास वर्ष 2014 में अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे। उस समय आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन, मार्ग जाम, सरकारी कार्य व आमजन के आवागमन में बाधा उत्पन्न करने के तीन मुकदमे दर्ज किए गए थे। इन मुकदमों में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल सहित कई लोगों को पुलिस ने अभियुक्त बनाया था। इनमें से एक मुकदमे की कार्रवाई वर्तमान समय में जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध दर्ज मुकदमों के लिए विशेष कोर्ट में चल रहा है। दो मुकदमे अभी मजिस्ट्रेट की अदालत में लंबित है। शासन के फैसले को आधार बनाते हुए लोक अभियोजक वैभव कुमार पांडेय ने मुकदमा वापसी का प्रार्थना पत्र दिया है।

विशेष अदालत के जज लेंगे फैसला :- जिला मजिस्ट्रेट अमेठी को अनुसचिव अरुण कुमार राय पत्र के भेजा है। जिसमें कहा गया है कि, गौरीगंज थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 364, 367 व 389 को राज्यपाल महोदय ने अभियोजन वापस लेने के लिए अनुमति प्रदान कर दी है। इसलिए अदालत में प्रार्थना पत्र देकर शासन के निर्णय का अनुपालन कराया जाए। ध्यान रहे कि शासन से यह निर्णय डीएम अमेठी के 25 मई 2018 को मुकदमा वापसी के संबंध में प्रेषित पत्र पर समुचित विचारोपरांत लिया गया है। मुकदमे वापसी का निर्णय अब विशेष अदालत के जज पीके जयंत लेंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...