श्रीडूंगरगढ़ वासियों को मिलेगी अत्याधुनिक लैब की सुविधा,लाईफ सेविंग लेब का पीबीएम सुप्रीमो ने किया उद्धघाटन

बीकानेर@जागरूक जनता। श्रीडूंगरगढ़,कस्बे में राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास निर्मल कुमार पुगलिया के व्यावसायिक परिसर में लाईफ सेविंग लेब का भव्य शुभारंभ पी बी एम अस्पताल के अधीक्षक और संभाग के प्रमुख चिकित्सक डा परमिंदर सिरोही के कर कमलो से हुआ। उदघाटन के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि पी बी एम् अस्पताल के डा मदन गोपाल  भट्टड़, विशिष्ट अतिथि पी बी एम् अस्पताल के उप अधीक्षक डा पी डी तंवर,प्रमुख फिजिसियन डा दयाल शर्मा बीकानेर,राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्री डूंगरगढ़ के प्रभारी चिकित्सक किशन बिहानी महेश्वरी धर्मशाला के  मेनेजर त्रिलोक गहलोत थे।इस लेब में सभी प्रकार  के एक्सरे व रोगों की जांच की सुविधाएं उचित शुल्क पर प्रमाणिकता से उपलब्ध करवाई जायेगी । घर से नमूना संग्रहण की भी सुविधा है। उद्घाटन सत्र में पूर्व विधायक  किशनाराम नाई, पंचायत समिति श्री डूंगरगढ़ के निवर्तमान उप प्रधान और वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि  केशराराम गोदारा,भगवानाराम गोदारा जनजागृतिमंच के अध्यक्ष तोलाराम मारू महाप्रज्ञ जन कल्याण केंद्र तेरापंथ भवन उपरलो के पूर्व अध्यक्ष  रिद्धकरण लुनिया, प्रमुख व्यवसायी और भामाशाह रतनलाल सोमानी, मोमासर के चैनरूप जी पटावरी, दिल्ली से कमल बुच्चा,नापासर से  गौरीशंकर मूंधड़ा, राजकुमार मोहता,,माहेश्वरी समाज श्री डूंगरगढ़ के अध्यक्ष भगवान चांडक,राष्ट्र भाषा हिंदी प्रचार समिति के प्रमुख साहित्यकार  श्याम महर्षि,सत्यदीप, जनजागृतिमंच के मंत्री बजरंग लाल सेवग,विजय महर्षि,,  गोपाल गौशाला के मंत्री  जगदीश प्रसाद स्वामी, ताराचंद इन्दोरिया, नागरिक विकास परिषद् श्री डूंगरगढ़ के अध्यक्ष  श्रवण कुमार गुरनानी,मंत्री  विजयराज सेवग,श्री भगवान राठी,राम चंद्र राठी, मांगीलाल राठी, रामकिशन राठी, तुलसीराम चोरडिया, रिद्धकरण झाकल, थानमल भाटी, आडसर से  तेजकरण आरि, गिरधारी जाखड़, रिड़ी से दुर्गाप्रसाद तावनिया रामावतार राठी,मांगीलाल गौड़, रमेश गुरनानी शुशील कुमार शेरडिया, करनी सिंह बाना, करनी सिंह खीची, पूनम चंद नैन आदि कस्बे के अनेकानेक प्रबुद्धजनों के साथ साथ आस पास के ग्रामीण क्षेत्रो से भी बड़ी संख्या में गणमान्य महानुभाव पधारे। समस्त आगंतुक महानुभावो का श्रीगोपाल राठी,निर्मल कुमार पुगलिया,प्रेम बुच्चा,मनमोहन राठी अनुज बुच्चा द्वारा ह्रदय की गहराइयों से स्वागत और अभिनन्दन किया गया। सभी ने रोगों के जांच और निदान की दिशा में इस लाइफ सेविंग लैब के शुभारंभ को अति उपयोगी और महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर आगुंतक अतिथियों का सम्मान भी किया गया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...