जनता का चालान सरकारी नुमाइंदे काटते है, इन नुमाइंदों का चालान कौन काटे…..?

पिलानी @ जागरूक जनता। ये साहब पिलानी नगरपालिका इओ है इनका नाम राहुल है। आज पिलानी बाजार में कोरोना गाइडलाइन की पालना में बिना मास्क वाले व्यापारियों के चालान काटे गए। लेकिन कमाल की बात यह है कि चालान काटने के कुछ समय बाद ही महोदय बिना मास्क के अपने दफ्तर में मौजूद थे। जब इनसे पूछा कि आपका मास्क कहाँ है, आपने मास्क क्यों नही लगाया तो इनका का जवाब था कि मैं तो सोशल डिस्टेन्स बना कर रखता हूं। उसमे मास्क की जरूरत नही, अब सवाल यह ह की क्या सरकारी दफ्तर में बिना मास्क बैठा जा सकता है? और अगर बैठा जा सकता है तो दुकानदारों के चालान क्यों काटे गए, और अगर चालान काटना है तो फिर इन महोदय का चालान कौन काटे? इन पर किस प्रकार की कायर्वाही सरकार करेगी?
रिपोर्ट – दीपक सैनी

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…तो राज्य बेच देता, सरकार की दलील पर पेपर लीक के आरोपी अफसर की जमानत रद्द

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट...