पीबीएम अस्पताल में अचानक बिजली बन्द, BKESL ने सात मिनट में पुन: चालू की, मरीजों को मिली राहत

पीबीएम अस्पताल में अचानक बिजली बन्द, BKESL ने सात मिनट में पुन: चालू की, मरीजों को मिली राहत

बीकानेर@जागरूक जनता। शहर के सबसे बड़े अस्पताल पीबीएम की गुरुवार रात अचानक बिजली फेल हो गई और वहां रखा जनरेटर भी धोखा दे गया, ऐसे में बीकेईएसएल की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंच कर मात्र सात मिनट में बिजली चालू कर दी।
बीकेईएसएल के सीओओ शान्तनू भट्टाचार्य ने बताया कि पीबीएम अस्पताल की गुरुवार रात 10 बजकर 5 मिनट पर अचानक बिजली बन्द हो गई। बिजली बन्द होते ही चारों ओर भगदड़ मच गई, इस अफरा तफरी के बीच वहां रखे नए जनरेटर को चालू करने का प्रयास किया गया लेकिन जनरेटर ने आपात स्थिति में धोखा दे दिया। इसके बाद अस्पताल व जिला प्रशासन ने बीकईएसएल को जानकारी दी, इसके बाद बीकेईएस एल की टीम मौके पर पहुंची  और करीब सात मिनट में अस्पताल की बिजली चालू कर दी। इससे वहां गंभीर रूप से बीमार मरीजों के परिजनों और अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली। असल में 220 केवी ग्रिड सब स्टेशन से 33 केवी जीएसएस की आपूर्ति बंद हो गई थी। इस 33 केवी जीएसएस से पीबीएम अस्पताल को बिजली की आपूर्ति होती है।
इस घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर जिला कलक्टर नमित मेहता ने तत्परता से की गई इस कार्रवाई का लेकर बीकेईएसएल की सराहना की। फिर किसी कारण से बिजली बन्द हो जाए, इसके लिए बीकेईएसएल ने अपना एक जनरेटर वहां रखवा दियाहै।
भट्टाचार्य ने बताया कि बीकेईएसएल सभी इमरजेंसी सेवाओं को 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए कटिबद्ध है। सभी इंजीनियरो व अधिकारियों को इसके लिए पाबंद कर दिया गया है।

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414