सिसोदिया की 18 अप्रैल तक बढ़ी न्यायिक हिरासत, तिहाड़ से लिखी चिट्ठी में कहा था- जल्द बाहर आऊंगा

दिल्ली शराब घोटाले के आरोप में पिछले एक साल से जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 18 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले शनिवार की सुबह उन्हें दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। यहां पर उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई।

नई दिल्ली. दिल्ली शराब घोटाले के आरोप में पिछले एक साल से जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 18 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले शनिवार की सुबह उन्हें दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। यहां पर उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। इससे पहले 2 अप्रैल को हुई सुनवाई में कोर्ट ने उन्हें 6 अप्रैल तक ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया था। सिसोदिया ने एक दिन पहले ही अपने विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज के लोगों को एक पत्र लिखकर कहा था कि जल्द ही बाहर आऊंगा। सिसोदिया शराब नीति केस में 26 फरवरी 2023 से तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस मामले में हाल ही में जमानत हासिल करने वाले आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह भी अदालत में मौजूद हैं। वह भी इस मामले में आरोपी हैं। उनकी भी आज ही राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी है।

सिसोदिया के खिलाफ CBI और ED जांच कर रही हैं
मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई के साथ-साथ ईडी ने भी आरोप लगाया था कि दिल्ली आबकारी शुल्क नीति को संशोधित करते समय अनियमितताएं की गईं, लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ दिया गया, लाइसेंस शुल्क माफ कर दिया गया या कम कर दिया गया और सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बिना लाइसेंस बढ़ा दिए गए।

जांच एजेंसियों ने आरोप लगाया कि लाभार्थियों ने कथित तौर पर “अवैध” लाभ को आरोपी अधिकारियों तक पहुंचाया और जांच से बचने के लिए अपने खाते की किताबों में गलत प्रविष्टियां कीं।

28 फरवरी, 2023 को सिसोदिया ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था
सिसोदिया को “घोटाले” में उनकी कथित भूमिका के लिए 26 फरवरी, 2023 को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 9 मार्च, 2023 को सीबीआई की एफआईआर से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में सिसोदिया को गिरफ्तार किया। 28 फरवरी, 2023 को सिसोदिया ने दिल्ली कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया।

अपनी चिट्ठी में मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, ‘अंग्रेजों को भी अपनी सत्ता का बहुत घमंड था, अंग्रेज भी झूठे आरोप लगाकर लोगों को जेल में बंद करते थे, अंग्रेजों ने कई सालों तक गांधी और नेल्सन मंडेला को भी जेल में रखा। अंग्रेजों की तानाशाही के बाद भी आजादी का सपना सच हुआ।’

मनीष सिसोदिया ने इस चिट्ठी में लिखा कि विकसित देश होने के लिए अच्छी शिक्षा, स्कूल का होना जरूरी है। मुझे खुशी है अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में दिल्ली में शिक्षा क्रांति आई। अब पंजाब शिक्षा क्रांति की खबर पढ़कर सुकून मिलता है। वैसे ही एक दिन हर बच्चे को सही और अच्छी शिक्षा मिलेगी। चिट्ठी में उन्होंने लिखा, “शिक्षा क्रांति जिंदाबाद, Love You All”।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...