राष्ट्रीय दशहरा मेला-2022 की तैयारियाँ युद्धस्तर पर जारी

पालिकाध्यक्ष शारदा ने लिया तैयारियों का जायजा,दिए आवश्यक दिशा निर्देश

निम्बाहेड़ा @ jagruk janta. पिछले दो वर्ष कोरोनाकाल मे बीत जाने के बाद राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री व राष्ट्रीय दशहरा मेला के संरक्षक उदयलाल जी आंजना के निर्देशन में नगरपालिका निम्बाहेड़ा एक बार फिर दशहरा मैदान में ऐतिहासिक भव्य राष्ट्रीय दशहरा मेला-2022 आयोजित करने जा रही हैं।पालिका द्वारा दशहरा मैदान में युद्ध-स्तर पर तैयारियां जारी है।बुधवार को नगरपालिका अध्यक्ष व मुख्य मेला कमेटी अध्यक्ष सुभाष चंद्र शारदा ने मेला स्थल का जायजा लिया।शारदा ने मेला प्रांगण में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों, मेले में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों,रंग-रोगन,साफ-सफाई आदि का निरीक्षण कर उपस्थित पालिका अधिकारियों, कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए एवं दो वर्ष बाद आयोजित होने वाले मेले के प्रति लोगों के उत्साह को देखते हुए इस बार आम जनता की अधिकाधिक उपस्थिति का अंदेशा ज़ाहिर करते हुए उन्होंने मेलार्थियों व दुकानदारों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।मेला प्रांगण निरीक्षण के दौरान उपस्थित दुकान आवंटन व राजस्व समिति के संयोजक पार्षद रविप्रकाश सोनी ने भी पालिकाकर्मियों को अस्थाई बाजारों के निर्माण को लेकर उचित व्यवस्था करने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए।इस मौके पर दुकान आवंटन समिति के सदस्य व पार्षद आज़ाद देवी नागोरी,मुकेश मेघवाल,अक्षय मारू, सहायक अभियंता प्रवीण बंसल सहित पालिकाकर्मी उपस्थित थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...