बीकानेर से खबर: तेल चुराने वाले तीन चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,माल बरामदगी के लिए कोर्ट ने सौंपा रिमांड पर..

बीकानेर@जागरूक जनता। जामसर थाना क्षेत्र के नुरसर पावर प्लांट से तेल चोरी करने वाले तीन चोरों को जामसर पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने तीनों शातिर चोरों को रिमांड पर लिया है जंहा इनसे तेल की बरामदगी के लिए पूछताछ की जाएगी। पकड़े गए चोरों की पहचान चक 6 एम वार्ड नं 11 पूगल निवासी 27 वर्षीय चेतनराम पुत्र लिछुराम मेघवाल, फुलेवाला घड़साना निवासी 25 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र कृष्ण लाल कुम्हार,15 केएम घडसाना निवासी 22 वर्षीय सुशील कुमार पुत्र पालाराम कुम्हार के रूप में हुई है ।

जामसर थानाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि बीती 17 जनवरी को नुरसर सौलर प्लांट के सिक्युरिटी इंचार्ज जब्बर सिंह ने रिपोर्ट दी कि बीती 16 जनवरी की देर रात्रि को तीन चार चोरों ने पावर प्लांट के ब्लॉक नम्बर 23 में लगे ट्रांसफार्मर से बीजली का तेल चोरी कर लिया और फरार हो गए । जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच ग्यारसीलाल सउनि को सौंपी। ग्यारसीलाल ने मौके पर जाकर सबूत इकट्ठा किये और मुखबिरों से आसूचना एकत्रित कर संदिग्ध लोगों पर निगरानी शुरु कर उनकी तलाश कर तीन आरोपियों को डिटेन कर कड़ी पूछताछ की जिस पर आरोपियों ने सारा राज उगल दिया जिस पर तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया । आरोपियों से चोरी का तेल बरामद करना बाकी था, ऐसे में न्यायालय ने तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया जंहा आरोपियों से इस सम्बंध में कड़ी पूछताछ कर चोरी का माल बरामदगी के प्रयास किये जायेंगे ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...