पूर्व सीएम कल्याण सिंह ऑक्सीजन सपोर्ट पर, हालत नाजुक

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का हालत पहले से काफी नाजुक बनी हुई है। सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। वह पिछले काफी समय से लखनऊ पीजीआई में भर्ती हैं।

लखनऊ। UP Former CM Kalyan Singh on life support system health update. यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का हालत पहले से काफी नाजुक बनी हुई है। सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। वह पिछले काफी समय से लखनऊ पीजीआई में भर्ती हैं। बता दें कि कल्याण सिंह को शनिवार से ही सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीजीआई के डॉक्टर्स का कहना है कि पूर्व सीएम की हालत फिलहाल स्थिर है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टर्स की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। हालत गंभीर होने के चलते परिवार को अस्पताल बुलाया गया है।

गौरतलब है कि कल्‍याण सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। वे 21 जून को अनियंत्रित ब्लड शुगर और बीपी आदि की शिकायत के बाद उन्हें लखनऊ के लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनका इलाज चल रहा था, लेकिन तीन जुलाई की रात बीपी ज्यादा बढ़ने के कारण कल्‍याण सिंह को माइनर अटैक पड़ा, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। चार जुलाई को उन्हें संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में एडमिट कराया गया था। उधर, पूर्व सीएम की खराब तबीयत की खबर मिलते ही सीएम योगी आदित्यनाथ भी रविवार को उनसे मिलने पीजीआई पहुंचे थे। अस्पताल पहुंचकर सीएम योगी ने उनका हालचाल पूछा। पिछले 15 दिनों में सीएम योगी चौधी बार पूर्व सीएम कल्याण सिंह का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे थे।

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...