जनसमस्या उठाने पर ईओ ने किया पत्रकार से अभद्र व्यवहार

बगड़ @ जागरूक जनता । स्वच्छ भारत मिशन के तहत बगड़ पालिका ने कस्बे में तिराहा बस स्टेंड व चन्द्रनाथ मंदिर के पास 2 वातानुकूलित सुलभ शौचालय का निर्माण लगभग 3 वर्ष पूर्व लाखो रुपयों की लागत से किया गया पर देखने वाली बात यह हैं कि सरकार के लाखों रुपये भी लग गए और पछले लगभग 3 वर्ष से बगड़ कस्बे की जनता उसका कोई उपयोग भी नही कर पा रही हैं निर्माण कार्य पूरा होते ही शौचालय पर ताले लगें थे । जो आज भी यथावत इस्थिति में लगे हैं । अगर बगड़ पालिका को सुलभ सोचाल्यो की सुविधा बगड़ वासियो को देनी ही नही थी तो सरकार के लाखों रुपयों का दुरुपयोग भी क्यो किया और उसपर भी बगड़ पालिका ईओ से जब पत्रकार ने शौचालय के ताले नही खुलने की जानकारी मांगी तो ईओ साहब ने ताव में भरते हुए पत्रकार से अभद्रता पूर्वक व्यवहार तो किया हैं साथ ही पत्रकार को धमकाते हुए मुकदमा करने की भी धमकी दे डाली । क्या अब कोई पत्रकार को जनसमस्या उठाने व सम्बंधित अधिकारी से उसकी जानकारी मांगने का भी कोई अधिकार नही। जब लोकतंत्र में कुछ हठीले अधिकारी पत्रकारों के सवालों का जबाब भी इतनी अभद्रता से देते है तो फिर आम जनता की क्या खाख सेवा करेंगे ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...