जिला कलक्टर कलाल ने सभी सरपंचों को लिखा पत्र

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद ने जिले के सभी सरपंचों को पत्र भेजकर 1 अप्रैल से जिले में प्रारम्भ होने वाले ‘सामाजिक न्याय आपके द्वार’ अभियान में भागीदारी का आह्वान किया है।
जिला कलक्टर ने बताया कि अभियान के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, पालनहार योजना तथा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के पात्र एवं किसी भी कारण से अब तक इस योजना का लाभ लेने से वंचित रहे परिवारों अथवा व्यक्तियों की पहचान की जाएगी। इसके लिए 1 से 30 अप्रैल तक ग्राम विकास अधिकारी, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सहायक, ग्राम रोजगार सहायक, पंचायत शिक्षा सहायक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा जिले भर में डोर-टू-डोर सर्वे किया जाएगा। सर्वे के दौरान ही नजदीकी ई-मित्र केन्द्र पर जाकर ऑनलाइन आवेदन के लिए कहा जाएगा तथा पात्र लोगों को प्राथमिकता के आधार पर इन योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इसे अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान बताते हुए उन्होंने जिले के सभी 367 ग्राम पंचायतों के सरपंचों को पत्र भेजकर उनके सहयोग को वांछनीय बताया है और भागीदारी का आह्वान किया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414