पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस उतरेगी सड़कों पर,14 से 29 नवंबर तक करेगी देशभर में आंदोलन

नई दिल्ली । देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए कांग्रेस ने एक बड़ा ऐलान किया है। कांग्रेस पार्टी 14 नवंबर से 29 नवंबर तक देश के हर राज्य में व्यापक आंदोलन करेगी। यह जानकारी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी 14 से 29 नवंबर तक अपने-अपने इलाकों में पदयात्रा निकालकर पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी। वेणुगोपाल ने कहा कि हम पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ लगातार आंदोलन करने जा रहे हैं। जो कि 14 नवंबर से शुरू होगा और 29 नवंबर तक चलेगा। हम सरकार के खिलाफ महंगाई को लेकर बड़े पैमाने पर अभियान चलाने जा रहे हैं। इन 15 दिनों के दौरान कांग्रेस समितियां देश भर में अपने-अपने इलाकों में पूरे एक सप्ताह तक पदयात्राएं भी निकालेंगी।

इतना ही नहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने भी तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आरबीआई के सुझाव के मुताबिक टैक्स को कम किया जाना चाहिए। चेन्नई में उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल की कीमत सरकार के लालच में बढ़ाई गई हैं। बार-बार आरबीआई सरकार से कह रहा है कि तेल की कीमतों को कम कर देना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ बीते शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र पर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने किसानों, महंगाई और सीमा से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार नाकाम थी, नाकाम है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा था कि “किसान परेशान हैं, महंगाई आसमान पर पहुंच गई है, सरहदों पर बवाल है, भारत अभी भी महान है, लेकिन केंद्र सरकार नाकाम थी और नाकाम है”।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...