एक साथ 9 रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी,पत्र में लिखा- जेहादियों की मौत का बदला जरूर लूंगा

मेरठ@जागरूक जनता। सिटी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर 3:30 बजे डाक से धमकी भरा पत्र पहुंचा। इस पत्र में मेरठ सहित कई जिलों में रेलवे स्टेशनों को 26 नवंबर और छह दिसंबर को धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसको लेकर जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर संघन चेकिंग कराई है।  

मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन अधीक्षक के नाम से भेजे गए इस पत्र में लिखा है कि मैं अपने जिहादियों की मौत का बदला जरूर लूंगा। खुदा मुझे माफ कर देना, हम हिंदुस्तान को तबाह कर देंगे। 26 नवंबर को गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, खुर्जा, कानपुर, लखनऊ, शाहजहापुर सहित कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ा देंगे। छह दिसंबर को अयोध्या के हनुमानगढ़ी, रामजन्मभूमि, इलाहाबाद, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर समेत यूपी के कई मंदिरों को बम से उड़ा देंगे। हालांकि इससे पहले तीन धमकी भरी चिट्ठी रेलवे स्टेशन पर आई है। 

इस पत्र को पढ़ने के बाद स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह ने जीआरपी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ ने बम डिस्पोजल की टीम को लेकर रेलवे स्टेशन पर संघन चेकिंग अभियान चलाया। 

बताया है कि मंगलवार दोपहर में डीआरएम डिमी गर्ग ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था। जीआरपी प्रभारी विजय कांत सत्यार्थी ने बताया कि संवेदनशील मामले को देखते शाम को सभी ट्रेनों में चेकिंग कराई गई है। वहीं, प्लेटफार्म पर मेटल डिटेक्टर की मदद से यात्रियों के सामान की चेकिंग की गई है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...