रोडवेज की साख से कोई समझौता नही, बसों की साफ-सफाई, रख—रखाव कर यात्रियों की सुखद यात्रा करें सुनिश्चित- प्रबंध निदेशक

जयपुर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक श्री नथमल डिडेल ने आगामी लक्खी मेलों के मद्देनजर यात्रियों की सुखद यात्रा के लिए बसों की साफ़-सफाई, रख—रखाव और खराब बसों के रिप्लेसमेंट के निर्देश दिये। उन्होनें मुख्यमंत्री द्वारा लक्खी मेलो में दी जा रही 50 प्रतिशत छूट अधिकतम श्रद्धालुओ तक पहुंचाने के लिए आवश्यकता अनुरूप अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करने के लिए मुख्य प्रबन्धकों को निर्देशित किया।

रोडवेज प्रबंध निदेशक बुधवार को समस्त डिपो के मुख्य प्रबंधकों के साथ मुख्यालय पर आयोजित मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने गत माह के राजस्व प्राप्ति, यात्री भार, वाहन संचालन, डीजल औसत, अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों सहित निरीक्षण परिणामों की अप्रैल-जुलाई के आंकड़ो से तुलना कर समीक्षा की। अगस्त माह में राजस्व प्राप्ति और वाहन संचालन के मापदंडों में आबूरोड आगार ने सर्वाधिक लक्ष्य प्राप्त किया। वहीं यात्री भार में शाहपुरा और डीज़ल औसत में टोंक आगार ने सर्वश्रेष्ठ परिणाम दिए। उन्होने मुख्य प्रबंधकों को नव गठित जिलो में जिला कलेक्टर से संपर्क कर रोडवेज बस स्टैंड एवं डिपो हेतु ज़मीन आवंटन के निर्देश दिये।

श्री डिडेल ने कहा कि ड्राइवर और परिचालकों की निगम में अहम भूमिका है अतः सभी मुख्य प्रबंधक इनसे निरंतर फीडबैक लेकर लक्ष्य प्राप्ति में आ रही चुनौतियों का समाधान करे। उन्होंने लक्ष्यों से कम परिणाम वाले आगारों की बेहतरी पर चर्चा कर लक्ष्यों की सौ फ़ीसदी प्राप्ति के निर्देश दिए।

निगम के कार्यकारी निदेशक (यातायात) श्री संजीव कुमार पाण्डेय ने वाहनों के बेहतर संचालन, नियमित निरीक्षण कर राजस्व रिसाव रोकने के निर्देश दिए।

निगम के कार्यकारी निदेशक (यांत्रिक) श्री रवि सोनी ने बसों में डीजल औसत को बढाने, टायरों का उचित रख-रखाव कर औसत आयु बढाने और संचालन व्यय को कम करने के निर्देश दिए।

बैठक में निगम की कार्यकारी निदेशक (प्रशासन), श्रीमती अनिता मीना, वित्तीय सलाहकार श्री रामगोपाल पारीक सहित मुख्य प्रबन्धक एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...