जिला कलक्टर ने किया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ अभियान के पेम्फलेट का विमोचन,जनसंपर्क विभाग द्वारा किए गए प्रकाशित

जिला कलक्टर ने किया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ अभियान के पेम्फलेट का विमोचन,जनसंपर्क विभाग द्वारा किए गए प्रकाशित

बीकानेर@जागरूक जनता। राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ अभियान से संबंधित पेम्फलेट का विमोचन सोमवार को जिला कलक्टर नमित मेहता ने किया। इन पेम्पलेट्स का प्रकाशन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा करवाया गया है।
इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि जिले में कोविड प्रबंधन के साथ, जागरुकता की गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके तहत वृहद् अभियान चलाकर प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचने के प्रयास किए गए हैं। इसी श्रृंखला में राज्य सरकार के निर्देश पर प्रारम्भ हुए ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ अभियान का गांव स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। अभियान के प्रभावी पर्यवेक्षण के लिए प्रत्येक ब्लाॅक में प्रशासनिक और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।

जिला कलक्टर ने बताया कि अभियान में अधिक से अधिक जनप्रतिनिधियों को जोड़ा जाएगा तथा गांव-गांव, मोहल्ला-मोहल्ला निगरानी समितियां बनाने, सारे आयोजन एवं मेल मिलाप बंद रखने, हल्की खांसी, जुकाम, बुखार पर मरीज को आइसोलेशन में रखने और चिकित्सक को दिखाने, घर-घर सर्वे, मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना लगाने जैसी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरुक होने के साथ दूसरों को भी प्रेरित करना जरूरी है।

जागरुकता अभियान समन्वयक राजेन्द्र जोशी ने कहा कि सघन गतिविधियों से आमजन में कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर के प्रति जागरुकता आई है। यह गतिविधियां सतत रूप से संचालित की जाती रहेंगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति मास्क लगाए, सोशल डिसटेंसिंग रखने के साथ कोविड प्रोटोकाॅल की पालना करे। इन्हीं प्रयासों से कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सकेगा।
सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरिशंकर आचार्य ने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों तथा शहरी क्षेत्र में एनसीसी और स्काउट के माध्यम से यह पेम्फलेट्स घर-घर वितरित किए जाएंगे। उन्होंने जनसंपर्क विभाग द्वारा जागरुकता से संबंधित अब तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।

इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, नगर निगम आयुक्त ए एच गौरी, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ मुकेश आर्य, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ चाहर, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एल मीणा आदि मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...