श्री जी धूमावती चेरिटेबल ट्रस्ट ने बढाया महिला स्वावलंबन की और कदम

श्री जी धूमावती चेरिटेबल ट्रस्ट ने बढाया महिला स्वावलंबन की और कदम

बीकानेर@जागरूक जनता। श्री जी धूमावती चेरीटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया की अध्यक्षता में कार्यकारिणी मीटिंग का आयोजन रखा गया | अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि ट्रस्ट 103 धूमावती माताओं को 1500 रूपये की त्रेमासिक वित्तीय सहायता प्रदान करता रहा है और ट्रस्ट अब महिलाओं को स्वावलंबी बनाने व स्वरोजगार से जोड़ने जैसे नए प्रकल्प शुरू करने के उद्देश्य से महिला अधिकारिता विभाग द्वारा इंदिरा महिला शक्ति कौशल सामर्थ्य योजनान्तर्गत 417 महिलाओं के सिलाई, ब्यूटी पार्लर जैसे कौशल उन्नयन हेतु किये जा रहे प्रशिक्षण शिविर में भी सहयोग करने पर विचार किया जाएगा जिस पर ट्रस्ट के संरक्षक सदस्य सुरेंद्र बाद्धानी ने स्वयं व सुंदरलाल डागा चेरिटेबल ट्रस्ट के खर्च पर प्रशिक्षण शिविर हेतु स्थान उपलब्ध करवाने व इस शिविर पर आने वाले सम्पूर्ण खर्च को वहन करने की घोषणा की | साथ ही मीटिंग में यह भी तय किया गया कि सदस्यों द्वारा वित्तीय सहायता हेतु जो नई माताओं का नाम दिया जाएगा उनका ट्रस्ट उपाध्यक्ष वीरेंद्र किराड़ू एवं संयुक्त सचिव किशन मूंधड़ा द्वारा माताओं की सम्पूर्ण जानकारी एकत्रित की जायेगी उसी के आधार पर वास्तविक जरूरतमंद नई माताओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी | साथ ही ट्रस्ट द्वारा वित्तीय सहायता हेतु चयनित माताओं के नए प्रस्ताव बीकानेर नगर निगम की सीमा के अंतर्गत ही लिए जायेंगे | इस अवसर पर संरक्षक सदस्य नरेश मित्तल, सुरेंद्र बाद्धानी, अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, सचिव भंवरलाल चांडक, उपाध्यक्ष वीरेंद्र किराड़ू, सह सचिव किशन मूंधड़ा, कार्यकारिणी सदस्य कुंदन मल बोहरा, विनोद गोयल व विमल दम्माणी आदि उपस्थित हुए |

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...