बेशर्मी: धारीवाल ने रेप को मर्दानगी से जोड़ा, मचा सियासी बवाल

पूनिया बोले-बदजुबान मंत्री का कान पकड़कर बाहर निकाले कांग्रेस, बीजेपी महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष बोलीं-मुंह काला करेंगे

जयपुर। राजस्थान सरकार के संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल की ओर से राजस्थान को रेप में नंबर-1 बताकर हंसते हुए उसका राजस्थान को मर्दों का प्रदेश बताने पर उनकी चारों और तीखी आलोचना हो रही है। प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा धारीवाल ने विधानसभा सदन में प्रदेश को बलात्कार में एक नंबर पर होने की बात बेशर्मी से कबूली है। मर्दों की आड़ में उनका महिलाओं के लिए बिना लेवल का बयान ना केवल महिलाओं का अपमान है, बल्कि पुरुषों की गरिमा को भी गिराने वाला है। प्रियंका गांधी अब क्या कहेंगी और क्या करेंगी ? कांग्रेस में नैतिकता का कुछ अंश बचा भी हो, तो ऐसे बदज़ुबान मंत्री को कान पकड़कर बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए।

धारीवाल के मुंह पर कालिख पोती जाएगी

बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष अलका मूंदड़ा ने कहा कैबिनेट मंत्री धारीवाल को मोर्चा की ओर से काले झण्डे दिखाए जाएंगे और उनके मुंह पर कालिख पोती जाएगी। क्योंकि यह धारीवाल का बहुत ही घटिया और बेहूदा बयान है। महिलाओं के साथ रेप होने को उन्होंने मर्दानगी से जोड़ते हुए विवादित बोल बोले हैं। राजस्थान सरकार महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे पा रही है। प्रदेश में बहन-बेटियां प्रदेश में सुरक्षित नहीं हैं। मुख्यमंत्री बताएं क्या उनके मंत्री धारीवाल के विवादित बोल शर्म का विषय नहीं है। मूंदड़ा ने कहा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी बोलती हैं कि मैं लड़की हूँ लड़ सकती हूँ। तो क्या वो ऐसे मंत्री को बर्खास्त करेंगी। प्रियंका बताएं कि वह राजस्थान की महिलाओं के लिए क्या करने जा रही हैं।

अलका मूंदड़ा ने कहा मंत्री सदन में इस तरह का गलत बयान देते हैं और तीन महिला मंत्री हंस और सुन रही होती हैं। किसी की कोई जवाबदेही नहीं है। यह बड़े ही शर्म का विषय है। ना सिर्फ मंत्री धारीवाल ने महिलाओं को गाली दी है,बल्कि पुरुषों के लिए भी बहुत गंदे शब्दों का इस्तेमाल किया है। क्या सब पुरूष भी इसी तरह के लोग हैं ? इसलिए आह्वान है कि मंत्री का घर से बाहर निकलना बंद कर दें। मुख्यमंत्री से प्रार्थना है कि ऐसे मंत्री को तुरंत अपनी कैबिनेट से बर्खास्त करें और सार्वजनिक मंच पर लाकर उनसे माफी मंगवाएं।

धारीवाल ने यह कहा…

मंत्री धारीवाल बुधवार रात विधानसभा सदन में बजट पर पुलिस और जेल की अनुदान मांगों पर बहस का जवाब देते हुए बोले – ‘रेप के मामले में हम नंबर एक पर है, अब ये रेप के मामले क्यों हैं? कहीं न कहीं गलती है…हंसते हुए आगे कहा- वैसे भी यह राजस्थान तो मर्दों का प्रदेश रहा है, उसका क्या करें’? यह कहकर धारीवाल फिर हंसे, तो कई मंत्री और कांग्रेस विधायक भी हंसने लगे। किसी ने धारीवाल को टोका तक नहीं। धारीवाल ने कहा- रेप और रेप विथ मर्डर के आंकड़े अलग हैं। रेप विथ मर्डर में राजस्थान 11 वें नंबर पर है। रेप विथ मर्डर में UP नंबर 1 पर है। राजस्थान रेप के मामले में नंबर 1 पर है, इसमें कोई दो राय नहीं है। नंबर दो पर UP, तीन पर MP, पांच पर असम और नंबर छह पर हरियाणा है। बीजेपी ने इसे लेकर जो गलत फिगर दिए उन्हें सुधार दिया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 3 June 2026

Jagruk Janta 3 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...