राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्तित्व विकास का पूर्ण मंच

राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्तित्व विकास का पूर्ण मंच

बीकानेर@जागरूक जनता। राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्तित्व विकास का पूर्ण मंच है। इसके द्वारा छात्र-छात्राओं का चौमुखी विकास होता है। ये विचार राजस्थान पत्रिका के संवाददाता संजय पारीक ने रखे। वे कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के समापन समारोह में मंगलवार को स्वयंसेवकों को सम्बोधित कर रहे थे। वरिष्ठ पत्रकार कैलाश सिंह राजपुरोहित के सान्निध्य में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
उनके अनुसार एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थी समाज एवं राष्ट्र के लिए सामाजिक विकास के सहभागी बनते हैं तथा उन्हें समाज से जुड़ने के अवसर मिलते हैं।
स्वयंसेवक हनुमान सोनी की प्रस्तुति एनएसएस के लक्ष्य गीत ‘उठे समाज के लिए उठे-उठे’ के बाद भैरूं सिंह ने एनएसएस की स्थापना एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पूर्व व्याख्याता मोहनलाल शर्मा ने कहा कि सेवाभाव समाज व देश के विकास में योगदान के लिए स्वयंसेवकों को  प्रेरित करता है। व्याख्याता राजू ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र के लिए बेहतर नागरिक तैयार करना एनएसएस का प्रमुख उद्देश्य है। मास्टर बालाराम मेघवाल ने सभी शिविरार्थियों को इस कार्यक्रम को सुसम्पन्न करने के लिए बधाई दी साथ ही अनुशासन को अपने जीवन मे अपनाने की बात कही। स्वयंसेवक दिलीप प्रजापत ने शिविर के अपने अनुभव  साझा किए।
डॉ मनीष सैनी ने कैम्प में अर्जित ज्ञान को अपने जीवन मे उतारने तथा इसकी शुरुआत घर से करने की सलाह दी।
योगाभ्यास के साथ शुरू सातवें दिन के चर्चा सत्र में
शिक्षाविद प्रदीप कुमार कौशिक ने कहा कि युवा देश के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है और एनएसएस उस युवा को सही दिशा दिखाता है।
स्वयं सेवकों ने कोविड संक्रमण से बचाव के लिए रोक-टोक अभियान के तहत व्याख्याता अनिल कुमार गोयल के नेतृत्व में कोविड जागरूकता रैली निकाली।
कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए इकाई के प्रभारी भंवरलाल स्वामी ने बताया कि इस शिविर में 50 स्वयंसेवक ने हिस्सा लिया। शिविर में प्रतिदिन अलग अलग गतिविधियों का आयोजन किया गया। श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए दिलीप प्रजापत, प्रशांत स्वामी, प्रदीप, रणजीत देवनाथ, भैरोंसिंह, संजय, हनुमान, धीरज आदि को यूथ एवं इको क्लब की ओर से पुरस्कृत किया गया।
अंत में  प्रधानाचार्य आदूराम जाखड़ ने स्वयंसेवकों के कार्यों की प्रशंसा की तथा सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन यूथ एवं इको क्लब प्रभारी डॉ. राधाकिशन सोनी ने किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...