लंपी वायरस : बीकानेर अनाज मंडी के व्यापारी आए गोवंश के लिए ढाल बनकर,स्पेशल काढ़ा बना कर रहे निःशुल्क वितरण,देखें वीडियो

-नारायण उपाध्याय
बीकानेर@जागरूक जनता। गोवंश में चल रही लंपी स्किन डिजीज बीमारी ने महामारी का रूप ले लिया है। लाखों की तादाद में गोवंश इसकी चपेट में आ गए है और प्रतिदिन हजारों की संख्या गोवंश दम तोड़ रहे है। इस महामारी को लेकर बीकानेर में श्री कच्ची आढ़त व्यापार संघ के बैनर तले अनाज मंडी में व्यापक स्तर पर गोवंश को बचाने का काम युद्धस्तर पर शुरू किया गया है। संघ के पदाधिकारियों के नेतृत्व में मंडी में गोवंश के लिए स्पेशल आयुर्वेद जड़ी बूटियों से युक्त काढ़ा तैयार किया जा रहा है,जो गौपालकों को निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। बकायदा इसके लिए अस्थाई लेबोरेट्री जैसी व्यवस्था की गई है। जिसमे पूर्ण नापतौल व मापदंड के साथ अनुभवी पदाधिकारियों की देखरेख में स्पेशल काढ़ा तैयार किया जाता है। काढ़े को नई बोतलों में पैक करके मंडी परिसर में अस्थाई काउंटर के माध्यम से निःशुल्क वितरित किया जा रहा है।

श्री कच्ची आढ़त व्यापार संघ के अध्यक्ष जगदीश पेड़ीवाल ने बताया कि गोवंश में आई इस माहमारी को लेकर संघ ने निर्णय लिया कि मंडी परिसर में स्पेशल काढ़ा तैयार कर बेजुबान गोवंश को हर हाल में इस महामारी से बचाएंगे। इस सेवाकार्य में मंडी के व्यापारियों का अटूट समर्थन व सहयोग मिल रहा है, और वे बढ़ चढ़कर इस पुण्य के काम में आगे आ रहे है। पेड़ीवाल ने बताया इस स्पेशल काढ़े में एक गोवंश की खुराक के लिए 1लीटर पानी,25 ग्राम कालीमिर्च, 25 ग्राम हल्दी, 5 से 7 पत्ते गिलोय, 2 पता तुलसी, 100 ग्राम देशी चीनी,100 ग्राम देशी घी से तैयार किया जाता है। काढ़ा बनाने का कार्य सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक प्रतिदिन किया जा रहा है।

संघ के पदाधिकारी जगदीश लेघा ने बताया बीते तीन दिनों से यह काढ़ा तैयार किया जा रहा है जंहा अब तक 1300 लीटर तक काढ़ा वितरण किया जा चुका है। सुबह दस बजे से सांय सात बजे तक इस काढ़े का निःशुल्क वितरण जारी रहेगा। लेघा के अनुसार काढ़ा पिलाने वाले गौपालकों का कहना है कि जब से उन्होंने यह काढ़ा गोवंश को पिलाया है उसके बाद उनके स्वास्थ्य में अचानक वर्द्धि हुई है।

इस सेवाकार्य के सहयोगियों में संघ के पदाधिकारी सीताराम जाखड़ ने बताया कमेटी द्वारा इस स्पेशल काढ़े को निराश्रित गोवंश जो आवारा है जिनका कोई धनी धोरी नही है उनकी भी माहमारी से सुरक्षा हेतु गली मोहल्लों में टीम भेजकर काढ़ा पिला रही है। इस काम मे 7 से 8 आदमियों की टीम लगी हुई है। जाखड़ के अनुसार कोई भी गौपालक जिनकी गाय इस माहमारी की चपेट में आई है वो इस काढ़े को अनाज मंडी से निःशुल्क प्राप्त कर सकता है। साथ ही इस नेक पुण्य के काम मे कोई आर्थिक सहयोग करना चाहे तो उनका स्वागत है। आइए आप ओर हम गौमाता के ऊपर आये संकट के बादलों को हटाएं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...