आधार कार्ड को पासपोर्ट से लिंक करने का काम जल्द होगा पूरा : जयशंकर

नयी दिल्ली। सरकार ने आज कहा कि आधार कार्ड से पासपोर्ट को लिंक करने तथा एमपासपोर्ट पुलिस ऐप में देश के सभी पुलिस जिलों को जोड़ने की प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जायेगा जिसके बाद पासपोर्ट सेवा और आसान हो जाएगी।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज यहां पासपोर्ट सेवा दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस कार्यक्रम में विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन, सचिव (सीपीवी) संजय भट्टाचार्य, अतिरिक्त सचिव एवं मुख्य पासपोर्ट अधिकारी प्रभात कुमार मौजूद थे।
डॉ. जयशंकर ने कहा कि विदेश मंत्रालय ने इस वर्ष फरवरी में पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम में डिजीलॉकर को जोड़ा है जो पासपोर्ट सेवाओं के डिजीटल ट्रांसफॉर्मेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे नागरिकों को पासपोर्ट के लिये आवश्यक दस्तावेजों को डिजीलॉकर के माध्यम से देने की सुविधा मिलने लगी है। उन्हें वास्तविक दस्तावेज लाने की जरूरत नहीं रही। उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि आधार से पासपोर्ट सेवाओं को जोड़ने की प्रक्रिया जारी है, इससे पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया और आसान होगी। यह काम जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए।”

विदेश मंत्री ने कहा कि 2016 में शुरु एमपासपोर्ट पुलिस ऐप से अब तक 19 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के 334 पुलिस जिलों एवं 7142 थानों को जोड़ा जा चुका है जिससे पुलिस सत्यापन में लगने वाला समय कम हुआ है और पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया अधिक सुचारू हो गयी है। पासपोर्ट अधिकारियों को बाकी बचे राज्यों में पुलिस विभाग को इस ऐप को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

डॉ. जयशंकर ने पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया में राज्यों की पुलिस विभागों की तत्परता की सराहना की और कहा कि कोविड महामारी के दौरान भी पुलिस विभाग ने बहुत ही अच्छा काम किया। विदेश मंत्री ने आंध्र प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना के पुलिस विभाग की विशेष रूप से सराहना की और उन्हें प्रशस्ति पत्र देने की बात कही। विदेश मंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पासपोर्ट केन्द्रों को पुरस्कृत किया।

उन्होंने कहा कि पासपोर्ट सेवा परियोजना में सेवा शब्द जुड़ा हुआ है। यह हर सेवक के लिए उत्तरदायी, देखभाल करने वाला, विचारशील और पारदर्शी होने संबंधी भावना को निरूपित करता है। पासपोर्ट सेवा का मूल मंत्र ‘सुधार’, ‘विस्तार’ और ‘आपके द्वार’ वर्षों से हमारा मार्गदर्शक सिद्धांत है। नयी प्रौद्योगिकी और सामूहिक अनुभव के आधार पर हम जनता की आकांक्षाओं को प्रतिबद्धता के साथ पूरा करेंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...