Gold silver Today Price : सोने की चमक में फिर आई तेजी, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का रेट

सोना और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ कारोबारी सत्रों के दौरान उतार-चढ़ाव देखा गया। आज शनिवार को सोना और चांदी दोनों की कीमते स्तर है। आज दोनों के भाव में कोई बदलाव नहीं आया है।

नई दिल्ली। सोना और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ कारोबारी सत्रों के दौरान उतार-चढ़ाव देखा गया। आज शनिवार को सोना और चांदी दोनों की कीमते स्तिर है। आज दोनों के भाव में कोई बदलाव नहीं आया है। 10 ग्राम सोना 48,230 रुपए बिक रहा है। वहीं, चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी 69,890 रुपए में मिल रही है। राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 50,370 रुपए में मिल रहा है।

सोने महंगा और चांदी हुई सस्ती
इस महीने के पहले सप्ताह के कारोबारी अंतिम दिन सोने का बाजार 47263 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी बाजार में सस्ता हो गया। 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 68720 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। यह एक दिन पहले 69,160 रुपये पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में तेजी के साथ शुक्रवार को कारोबार बंद हुआ। अमेरिका में सोने का कारोबार 11.73 डॉलर की तेजी के साथ 1,787.53 डॉलर प्रति औंस के रेट पर कल बंद हुआ। वहीं चांदी की बता करें तो चांदी का कारोबार 0.45 डॉलर की तेजी के साथ 26.46 डॉलर के स्तर पर बंद हुआ।

जानिए 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का भाव
अहमदाबाद :— 22 कैरेट सोना 45,710 रुपए और 24 कैरेट सोना 48,710
बंगलुरु :— 22 कैरेट सोना 44,210 रुपए और 24 कैरेट सोना 48,230 रुपए
भुवनेश्वर :— 22 कैरेट सोना 44,210 रुपए और 24 कैरेट सोना 48,230 रुपए
चंडीगढ़ :— 22 कैरेट सोना 46,360 रुपए और 24 कैरेट सोना 50,370 रुपए
चेन्नई :— 22 कैरेट सोना 44,660 रुपए और 24 कैरेट सोना 48,720 रुपए
दिल्ली :— 22 कैरेट सोना 46,360 रुपए और 24 कैरेट सोना 50,370 रुपए
जयपुर :— 22 कैरेट सोना 46,360 रुपए और 24 कैरेट सोना 50,370 रुपए
कोलकाता :— 22 कैरेट सोना 46,560 रुपए और 24 कैरेट सोना 49,270 रुपए

निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।

हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...