संभागीय आयुक्त पहुंचे उद्यमियों के बीच,औद्योगिक समस्याओं पर खुलकर हुआ संवाद

बीकानेर@जागरूक जनता। संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने बीचवाल उद्योग संघ पहुंचकर उद्यमियों से खुला संवाद किया जिले के औद्योगिक संघों के प्रतिनिधियों ने औद्योगिक क्षेत्रों की साफ-सफाई बिजली व्यवस्था सीईटीपी आदि की बदहाल व्यवस्थाओं से अवगत करवाया | बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पच्चीसिया ने बताया कि हाल ही में प्रवासी उद्यमियों द्वारा 15 हजार करोड़ के निवेश के एमोयू  बीकानेर में किये गये हैं जिससे बीकानेर का औद्योगिक भविष्य काफी उज्जवल नजर आ रहा है साथ ही बीकानेर में मेगा फ़ूड पार्क की भी स्वीकृति जारी होने की शीघ्र ही संभावना है बीकानेर के औद्योगिक विकास को और नए आयाम दिलाने हेतु बीकानेर में हवाई सेवा का विस्तार एवं ड्राईपोर्ट की स्थापना भी अतिवाश्य्क है | बींछवाल उद्योग संघ के अध्यक्ष प्रशांत कंसल ने बताया कि बींछवाल उद्योग संघ सदैव प्रशासन के नियमों के अनुरूप चलता आया है और इसी क्रम में पूरे राजस्थान में बींछवाल औद्योगिक क्षेत्र पहला बाल श्रम मुक्त औद्योगिक क्षेत्र घोषित हुआ है | करणी औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष महेश कोठारी ने बताया कि रीको के ढुलमुल रवैए के कारण करणी औद्योगिक क्षेत्र में आज तक सीईपीटी की स्थापना नहीं की जा सकी है जिससे करणी औद्योगिक क्षेत्र में इकाइयों से निकलने वाले पानी का तालाब बन चुका है और इससे क्षेत्र का ड्रेनेज सिस्टम भी फेल हो चुका है और इकाइयां बंद होने के कगार पर आ चुकी है | वरिष्ठ उद्यमी उमाशंकर माथुर ने मंच संचालन करते हुए औद्योगिक क्षेत्रों के समक्ष आ रही विभागीय समस्याओं से अवगत करवाया | सभी समस्याओं को सुनने के पश्चात आयुक्त नीरज के पवन ने संवाद में उपस्थित रीको वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक पीके गुप्ता को उद्यमियों से वसूल किए जा रहे सर्विस चार्ज में से सफाई एवं बिजली का अलग से मद बनाकर बिजली एवं सफाई व्यवस्था का जिम्मा क्षेत्र उद्योग संघों को देने का प्रपोजल बनाकर मुख्यालय भिजवाने के निर्देश प्रदान किये साथ ही सीईपीटी की स्थापना हेतु अलग से मीटिंग कर समस्या हल करवाने का आश्वासन दिया तत्पश्चात आयुक्त ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और बींछवाल स्थित बीकाजी एवं बांके जी फूड इंटरनेशनल फैक्ट्रियों का भी अवलोकन किया | इस अवसर पर रिको क्षेत्रीय प्रबंधक शैलेंद्र गुप्ता, सचिव गौरव माथुर, सुनील शर्मा, हरिबाबू अग्रवाल, उत्तम सेठिया, जय सेठिया, विजय थिरानी, रामगोपाल चौधरी, विजय नौलखा, अमित अग्रवाल, प्रेमप्रकाश खत्री, अश्विनी पचीसिया, पवन चांडक, परविंदर सिंह शेखावत, मनीष सेठिया, कांतेश स्त्यानी, विनोद तापड़िया, पंकज बिहाणी, आशीष अग्रवाल, अजय सेठिया, अनिल सेठिया, हर्ष कंसल, सुनील कंसल, पवन गक्खड, पंकज कंसल, नीरज जैन, भूरचंद भंसाली, गोविंद पारीक, मोनित भाटी, पवन पचीसिया आदि उपस्थित हुए |

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414