मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में फूल-माला व प्रसाद चढ़ा सकेंगे श्रद्धालु

कमेटी करेगी मंदिर मे दुकानो से चढ़ने वाले प्रसाद की शुद्धता की समय-समय पर जांच

मेहंदीपुर बालाजी @ जागरूक जनता। कोरोना को लेकर सरकार द्वारा नई गाइडलाइन जारी की गई थी। इस गाइडलाइन के अनुसार प्रदेशभर के मंदिरों सहित धार्मिक स्थानों पर दर्शनों एवं प्रसाद, को लेकर भी छूट दी गई थी। श्रद्धालु भगवान के दर्शनों के साथ प्रसाद भी चढ़ा सकेंगे। मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में श्रद्धालु दर्शनों को आना शुरू हो गए थे। लेकिन बालाजी मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि रखते हुए किसी भी तरह का प्रसाद भोग माला, नारियल अगरबत्ती चोला अर्जी व अन्य वस्तु मंदिर में ले जाने पर अब भी पाबंदी लगाई हुई थी । लेकिन अब बालाजी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष मंहत नरेशपुरी महाराज ने मेहंदीपुर बालाजी भोग प्रसादी माला बेचने वाले व्यापारियों से बैठक की इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बालाजी मंदिर में श्रद्धालुओं को दी जाने वाली प्रसादी मे व्यापारी वर्ग शुद्धता का विशेष ध्यान रखेगे। और पहले चलने वाली लडडू उडद की दाल व चावल की अर्जी को बंद कर उसकी जगह अब बालाजी महाराज के पनघट शुद्ध घी व बेसन निर्मित सवा किलो लड्डू , 50 ग्राम पतासे डिब्बे में पैक कर अर्जी का भोग चालु किया गया है । यह अर्जी 12 बजे तक ही लगेगी एवं डाबर की चमेली, अगरबत्ती, मिश्री का प्रसाद, बजने वाला नारियल,कपूर ,सेंट, जनेऊ का चौला व मिठाइयां एवं अन्य भोग प्रसादी शुद्धता के साथ सांय तक लगगी यह मंदिर में श्रद्धालु चढा सकेगे।

प्रसाद बेचने वाले व्यापारियों के साथ बालाजी मंदिर ट्रस्ट ने सहमति बनने के बाद ही प्रसाद मंदिर में चढ़ाने की श्रदालुओ को शनिवार से अनुमति दी। मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में चढ़ने वाली प्रसादी की शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाएगा जिसमें कोरोना की महामारी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया। बैठक में व्यापारीयो की एक कमेटी का भी गठन किया गया जो मंदिर मे दुकानो से चढ़ने वाले प्रसाद की शुद्धता की जांच समय-समय पर करेगी। अब श्रद्धालु भगवान के दर्शनों के साथ प्रसाद भी चढ़ा सकेंगे। भगवान के प्रसाद चढ़ाने की छूट मिलने के साथ ही मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के बाहर बाजार में दुकानें चलाने वाले दुकानदारों के चेहरों पर भी खुशी देखी गई । कोरोना के चलते प्रसादी चढ़ने पर लगी रोक के करीब 2 साल के लंबे इंतजार के बाद अब इससे जुड़े व्यापारियों व दुकानदारों में खुशी है। उन्हें उम्मीद है कि एक बार फिर , प्रसाद, अर्जी, , चोला, मीठाइयां अन्य मंदिर मे चढ़ने वाली संबंधित चीजों की बिक्री हो सकेगी। मेहंदीपुर बालाजी के बाजारों में दुकानदारों व व्यापारियों ने दुकानें सजाने लगे है ।

उनका कहना था कि सर्वसम्मति से लिए गए व्यापारियों व बालाजी मंदिर ट्रस्ट के इस निर्णय से लंबे समय से चौपट पड़ा व्यापार फिर से पटरी पर लौट सकेगा। पूर्व में सरकार द्वारा प्रसाद चढ़ाने पर पाबंदी लगने के कारण इनका व्यापार पूरी तरह से ठप हो गया था, लेकिन अब प्रसाद चढ़ाने की छूट मिलने से इनके चेहरों पर भी खुशी है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...