इसी हफ्ते से जियो फोन नेक्स्ट की बुकिंग शुरू

कीमत का केवल 10% देकर कर सकते हैं बुक, बाकी पैसा किस्तों में दे सकते हैं

मुंबई। रिलायंस जियो के फोन की बुकिंग इसी हफ्ते से शुरू हो सकती है। ग्राहक जियो फोन नेक्स्ट की कीमत का केवल 10% पैसा देकर इसे बुक कर सकते हैं। बाकी का पैसा बैंकों के जरिए वे किस्त में दे सकते हैं। कंपनी का यह किफायती 4G स्मार्टफोन 10 सितंबर को लॉन्च होगा।

बैंकों के साथ जियो ने किया करार
जियो ने लोन के लिए बैंकों और फाइनेंशियल संस्थानों के साथ करार किया है। जिन बैंकों के साथ जियो ने करार किया है, उसमें देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) भी है। इसके अलावा पीरामल कैपिटल, IDFC फर्स्ट बैंक और अन्य हैं। यह फोन दो वैरिएंट में उपलब्ध होगा। इसमें एक बेसिक वैरिएंट होगा। बेसिक वैरिएंट की कीमत 5 हजार रुपए से कम होगी। एडवांस वैरिएंट की कीमत 7 हजार रुपए हो सकती है।

10 सितंबर को होगी लॉन्चिंग
जियो फोन नेक्स्ट की लॉन्चिंग 10 सितंबर को होगी। यानी उस दिन से फोन मिलना शुरू हो जाएगा। इसकी बुकिंग 1 सितंबर से शुरू हो सकती है। खबर है कि इसकी कीमत 3,500 रुपए के करीब होगी। किस्तों में पेमेंट के लिए रिलायंस जियो ने 5 बैंकों के साथ करार किया है। रिलायंस जियो का यह फोन सस्ता और 4G स्मार्टफोन होगा।

गूगल के साथ भागीदारी में डेवलप किया गया है फोन
जियो फोन नेक्स्ट को गूगल के साथ भागीदारी में डेवलप किया गया है। रिलायंस जियो ने अगले 6 महीने में 5 करोड़ जियो फोन नेक्स्ट की बिक्री का लक्ष्य रखा है। जियो ने इसके लिए डिस्ट्रीब्यूटर्स और फाइनेंसर्स के साथ बिक्री का लक्ष्य सेट किया है।

जून की AGM में हुई थी फोन लॉन्च की घोषणा
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इसी साल जून में कंपनी की वार्षिक मीटिंग (AGM) में इस फोन की लॉन्चिंग की घोषणा की थी। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने UTL नियोलिंक को शुरुआती प्रोडक्शन का ऑर्डर दिया है। इस कंपनी को मोबाइल हैंडसेट के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम की मंजूरी दी गई है। रिलायंस की दूसरी कंपनी रिलायंस स्ट्रैटजिक बिजनेस वेंचर्स ने नियोलिंक में इसी महीने 20 करोड़ रुपए का निवेश किया है।

मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में टेस्ट किया गया फोन
कंपनी ने अपने डिवाइस को विंगटेक मोबाइल्स, डिक्सन टेक, फ्लेक्सट्रॉनिक्स और यूटीएल नियोलिंक की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में टेस्ट किया था। जियो के पास 44.1 करोड़ ग्राहक हैं। इसका लक्ष्य 50 करोड़ ग्राहकों तक जाने का है। इसके लिए 2G के उपयोग वाले 25 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों पर जियो फोकस कर रही है।

रिटेल पार्टनर्स से बात कर रही है कंपनी
कंपनी आजकल फोन के प्री-ऑर्डर को शुरू करने के लिए अपने रिटेल पार्टनर्स से बातचीत कर रही है। कंपनी ने 24 जून को हुई अपनी एजीएम में इस फोन की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। हालांकि रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी का यह फोन 5 हजार रुपए से कम की कीमत में मार्केट में एंट्री कर सकता है। फोन में कंपनी गूगल के एंड्रॉयड ओएस का कस्टमाइज्ड वर्जन ऑफर करने वाली है। इसमें गूगल असिस्टेंट के साथ एक बेहतर कैमरा ऐप भी मिलेगा। इस फोन में कंपनी गूगल ऐप्स के लाइट वर्जन जैसे क्रोम गो, कैमरा गो और डुओ गो ऑफर कर सकती है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...