बड़ी खबर: देशनोक काबा वाली माता के मंदिर में नवरात्रों में भक्तों को नही मिलेगा प्रवेश,केवल ऑनलाइन होंगे दर्शन

बीकानेर@जागरूक जनता । प्रदेश में कोरोना रोगियों की संख्या भले ही नाम मात्र के आ रहे हो, लेकिन बड़े धार्मिक स्थलों पर मेलों की अनुमति अभी नहीं दी जा रही । राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ही मंदिर प्रन्यासों से बात करके मंदिरों पर मेलों के आयोजन रोकने की कोशिश में जुटा है । पूनरासर, कोडमदेसर, सालासर के बाद अब नवरात्रा में देशनोक करणी माता मंदिर में भी आम श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं मिलेगा । 7 से 14 अक्टूबर तक नवरात्रा के दौरान देशनोक करणी माता मंदिर में भारी भीड़ रहती है । यहां तक कि बीकानेर सहित अनेक क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल ही जाते हैं । पिछले साल कोरोना के कारण मेला नहीं हुआ तो इस बार भी ऐसे ही निर्देश जारी किए गए हैं । श्री करणी मंदिर निजी प्रन्यास के अध्यक्ष गिरिराज सिंह बारहठ के हवाले से कहा जा रहा है कि कोरोना को देखते हुए मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी । ऐसे में मंदिर के बाहर मेले लगाने की अनुमति भी नहीं दी जा रही है । हालांकि मंदिर के बाहर एक एलईडी लगाई जा रही है, जिसमें दर्शन होंगे । वहीं कुछ यूट्यूब चैनल्स पर भी लाइव दर्शन हो सकेंगे ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…तो राज्य बेच देता, सरकार की दलील पर पेपर लीक के आरोपी अफसर की जमानत रद्द

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट...