चॉकलेट फंसने से 6 साल की बच्ची की मौत

स्कूल भेजने के लिए मां ने चॉकलेट दी थी, रैपर समेत खाने से दम घुटा

बेंगलुरु। कर्नाटक के उडुपी जिले में बुधवार को 6 साल की एक बच्ची की गले में चॉकलेट फंसने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब बच्ची (सामन्वी पुजारी) अपने घर पर थी और स्कूल बस में चढ़ने वाली थी।

पुलिस के मुताबिक, सुबह सामन्वी स्कूल जाने को तैयार नहीं थी। माता-पिता और परिवार के सदस्यों ने उसे स्कूल जाने के लिए जैसे-तैसे मना लिया। मां सुप्रिता पुजारी ने भी सामन्वी को मनाने के लिए एक चॉकलेट दी। इस बीच स्कूल वैन आ गई। जिसे देखकर सामन्वी ने रैपर के साथ ही चॉकलेट खा ली। दम घुटने की वजह से वह बस के दरवाजे के पास ही बेहोश होकर गिर पड़ी।

हॉस्पिटल ले जाने से पहले हुई मौत
सामन्वी को होश में लाने के लिए बस के ड्राइवर और परिवार के लोगों ने कोशिश की। लेकिन वह बेहोश पड़ी रही। इसके बाद परिवार के लोग उसे पास के अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सामन्वी की बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए मणिपाल केएमसी हॉस्पिटल की मोर्चुरी में भेज दिया गया है।

स्कूल ने भी छुट्टी घोषित की
मामले की जांच कर रही बैंदूर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। वहीं स्कूल ने सामन्वी की मौत के बाद छुट्‌टी की घोषणा कर दी।सामन्वी विवेकानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में पहली क्लास की स्टूडेंट थी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...