प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं को उम्मीदवार मानकर करे कार्य- भाजपा प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती

जनसंपर्क के दोरान भाजपा प्रत्याशी स्वामी सुमेधानंद सरस्वती को मिला अपार समर्थन, पूर्व विधायक रामलाल शर्मा भी रहे जनसंपर्क में साथ

चौमूँ। जागरूक जनता राजेन्द्र भातरा भारतीय जनता पार्टी सीकर से लोकसभा प्रत्याशी संत स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने बुधवार को पंचायतवार मीटिंग लेकर कार्यकर्ताओं और आमजन से जनसंपर्क किया। जनसंपर्क कार्यक्रम के दोरान भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा भी साथ रहें। कार्यक्रम अनुसार गढ़ गणेश मंदिर चौमूँ से जनसंपर्क अभियान का प्रारंभ गणेश जी की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर की गई, तत्पश्चात् बस स्टैंड जैतपुरा, बस स्टैंड अनंतपुरा,  बस स्टैंड मोरीजा, शिव मंदिर मुख्य बाज़ार चीथवाड़ी, बस स्टैंड बाँसा, बस स्टैंड जाटावाली, ठाकुर जी मंदिर के पास, कानपुरा, बस स्टैंड महारकलाँ, चौपड़ मुख्य बाज़ार सामोद, बस स्टैंड हाड़ौता, परशुराम जी का मंदिर सामुदायिक भवन उदयपुरिया, बस स्टैंड इटावा भोपजी, पंचायत भवन के सामने धोबलाई, बस स्टैंड पंचायत के सामने सिंगोदखुर्द, शिव मंदिर सामुदायिक भवन सिंगोदकलाँ, बस स्टैंड ढोढसर, मुख्य चौक नांगल कलाँ और हनुमान मंदिर के सामने गोविन्दगढ़ में किया गया। भाजपा प्रत्याशीके पहुँचने पर ग्रामवासियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गाजे बाजे के साथ स्वागत किया गया एवं ग्रामवासीओ ने माला एवं साफ़ा पहनाकर अथितियों का स्वागत सत्कार किया। सीकर लोकसभा  प्रत्याशी संत स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता स्वयं को उम्मीदवार मानकर कार्य करे और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के अबकी बार 400 पार के मिशन को पूर्ण करने में सहयोग करे। पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी नेतृत्व में देश पिछले 10 वर्षों में नये कीर्तिमान स्थापित करने में कामयाब रहा है और हमारे लोकसभा प्रत्याशी महाराज सुमेधानंद सरस्वती को इन चुनावों में 50 हज़ार की बढ़त चौमूँ विधानसभा से दिलवाने के लिए मतदान दिवस तक अपने अपने बूथ पर कार्य करने की आवश्यकता है। साथ ही आने वाली 19 अप्रैल को भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। इस मोके पर मण्डल अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहें।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...