श्रीमती सी एम मूंधड़ा ट्रस्ट द्वारा आयोजित निशुल्क घुटना जांच शिविर में हुई 232 मरीजों की हुई जांच

श्रीमती सी एम मूंधड़ा ट्रस्ट द्वारा आयोजित निशुल्क घुटना जांच शिविर में हुई 232 मरीजों की हुई जांच

बीकानेर@जागरूक जनता। श्रीमती सी एम मूंधडा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई द्वारा घुटना रोग से पीड़ित मरीजों का निशुल्क घुटना जांच शिविर का आयोजन किया गया | मुख्य ट्रस्टी कन्हैयालाल मूंधड़ा एवं डी.के. मूंधड़ा ने बताया कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य ऐसे लोगों को राहत पहुंचाना है जो घुटनों की बीमारी के कारण चलने फिरने में असमर्थ है | ट्रस्ट प्रतिनिधि द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि इस शिविर में 232 मरीजों के घुटनों की निशुल्क एक्सरे, जांच एवं दवाइयां केम्प के माध्यम से उपलब्ध करवाई गई | इस केंप में डॉ. अमीर संघवी, डॉ. आकांक्षा, डॉ. मौलिक एवं केतन शाह जैसे विशेषज्ञ डॉ. की टीम की अहमदाबाद से पधारे भंवरलाल झंवर द्वारा करवाई गयी | इस केंप में प्रत्यारोपण हेतु चयनित मरीजों का निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण किया जाएगा जिसकी आगामी तिथि की घोषणा प्रत्यारोपण दिवस से पूर्व मरीजों को कर दी जायेगी | घुटना जांच शिविर केम्प का अवलोकन करने पधारे जिला कलक्टर नमित मेहता ने बताया कि सी एम मूंधड़ा ट्रस्ट द्वारा सामिजिक सरोकार के क्षेत्र में यह कदम अनुकरणीय है साथ ही इस ट्रस्ट द्वारा बीकानेर को मेडिसिन विंग की भी सौगात दी जा रही है यह भी पूरे बीकानेर संभाग के मरीजों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी और फ्लोरल हॉस्पिटल के डॉ. पंकज मोहता से अस्पताल के बारे में पूरी जानकारी हासिल की और शिविर हेतु उनके द्वारा की गयी व्यवस्थाओं की प्रशंसा की | सरदार पटेल मेडिकल कोलेज के प्रिंसिपल डॉ. मुकेश आर्य ने बताया कि श्रीमती सी.एम. मूंधडा मेमोरियल ट्रस्ट का मानव सेवा के हितार्थ लगाया गया यह शिविर निश्चय ही बीकानेर की आमजनता के लिए उपयोगी रहेगा | इस अवसर पर कालू राम मूंधड़ा, रामकिशन मूंधड़ा, डॉ. धनपत कोचर, डॉ. संजय कोचर, डॉ. जितेन्द्र आचार्य, डॉ. योगेंद्र, ओमप्रकाश करनानी, तोलाराम पेडीवाल, महेंद्र गट्टानी, बलदेव मूंधड़ा, रमेश अग्रवाल, मनीष तापड़िया, किशन मूंधड़ा, एकता तापड़िया, लता मूंधडा, मोनिका पचीसिया, संगीता पचीसिया, राम नागर, सीताराम रैन,  पीयूष सिंघवी, डूंगर प्रजापत, पवन पचीसिया, शुभम लड्ढा, विनय आचार्य, रोहित पित्ती, लोकेश प्रजापत, अभिमन्यु जाजड़ा, अनंतवीर जैन, आदर्श शर्मा, नरेश मित्तल, सुशील बंसल, शैलेन्द्र यादव, कुंदन मल बोहरा, विनोद जोशी, दिलीप रंगा, राजाराम सारडा, निर्मल पारख, विमल दम्माणी, सुभाष मित्तल, राजू शर्मा, फ्लोरल हॉस्पिटल के अर्जुन पंचारिया, भवानी शंकर, सजना, छाया, राहुल, अभिषेक, जयनारायण आदि उपस्थित हुए |

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...