पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में 19 लाख कैंडिडेट्स करेंगे फ्री सफर:13-16 मई तक होगा एग्जाम, रोडवेज में नहीं लगेगा टिकट

जयपुर। राजस्थान में होने जा रही कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी भी प्रदेशभर में बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे। इसके तहत अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा से 1 दिन पहले और 1 दिन बाद तक रोडवेज बसों में फ्री में सफर कर सकेंगे। प्रदेशभर में यह सुविधा राजस्थान रोडवेज की बसों में उपलब्ध होगी। इससे पहले सरकार ने REET, पटवारी और RAS अभ्यर्थियों के लिए भी सरकारी बसों में फ्री यात्रा की सुविधा मुहैया कराई थी।

दरअसल, राजस्थान में 4 हजार 588 पदों के लिए 13 से 16 मई तक कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 18 लाख 86 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। ऐसे में अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन के साथ रोडवेज प्रशाशन ने अभी से बसों की व्यवस्था करने के साथ ही अस्थाई बस स्टैंड बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, एडमिट कार्ड जारी करने से पहले पुलिस विभाग ने डिस्ट्रिक्ट लोकेशन देखने का लिंक जारी कर दिया है। जहां police.rajasthan.gov.in पर जाकर एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ अपडेट करने पर अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र की लोकेशन देख सकेंगे।

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...