दुर्गापुरा में मिलेंगे ताजा जैविक फल-सब्जियां

कृषि मंत्री ने किया विक्रय केन्द्र का शुभारंभ

जागरूक जनता नेटवर्क
जयपुर। शहर में लोगों को अब ताजा जैविक फल, सब्जियां और खाद्यान आसानी से मिल सकेंगे। कृषि मंत्री लालचन्द्र कटारिया ने शुक्रवार को यहां दुर्गापुरा कृषि प्रबंधन संस्थान परिसर में ‘जैविक उत्पाद विक्रय प्रोत्साहन स्थल’ का शुभारंभ किया।

कृषि मंत्री कटारिया ने कहा कि लोग दिनों-दिन शुद्ध खाने को लेकर जागरूक हो रहे हैं और उनका जैविक उत्पादों की ओर रूझान बढ़ रहा है। इससे बाजार में जैविक खाद्य पदार्थों की मांग में वृद्धि हो रही है। किसान भी आधुनिक तकनीक और पारम्परिकता के साथ जैविक खेती की ओर रूख कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जैविक उत्पादक किसानों की बाजार तक पहुंच बढ़ाने और उपभोक्ता को आसानी से प्रामाणिक जैविक उत्पाद मुहैया कराने के लिए इस केन्द्र की शुरूआत की गई है। काश्तकार शुरूआत में सप्ताह में दो दिन सोमवार एवं गुरूवार को यहां फ्रेश जैविक उत्पाद लेकर आएंगे और बिक्री करेंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में पंत कृषि भवन एवं शहर के प्रमुख पार्कों के द्वार पर भी ऎसे विक्रय केन्द्र शुरू करने की योजना है जहां जैविक उत्पादों की खरीद-बिक्री हो सके।

कृषि विभाग के प्रमुख शासन सचिव भास्कर ए सावंत ने बताया कि जैविक उत्पादों की मांग को देखते हुए उत्पादक एवं उपभोक्ता को इस केन्द्र के माध्यम से प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। यहां नागरिकों को वाजिब कीमत पर आसानी से ताजा जैविक उत्पाद मिल सकेंगे। उन्होंने बताया कि जैविक उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए खरीद-बिक्री का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भी मुहैया कराया जाएगा।

कृषि विभाग के आयुक्त डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि ‘विक्रय प्रोत्साहन स्थल’ पर 12 स्टॉल लगाई गई है, जहां किसान सोमवार एवं गुरूवार को प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक अपने प्रामाणिक जैविक उत्पादों की बिक्री करेंगे। यहां ताजा जैविक सब्जी, फल, सूखे पैकेज्ड आइटम एवं खाद्यान उपलब्ध होंगे।

इस अवसर पर सहकारिता विभाग के रजिस्ट्रार मुक्तानंद अग्रवाल, राजफेड प्रबंध निदेशक सुषमा अरोड़ा, उद्यानिकी विभाग के आयुक्त अभिमन्यु कुमार, कृषि विभाग के संयुक्त शासन सचिव एसपी सिंह सहित विभागीय अधिकारी एवं जैविक उत्पादक काश्तकार उपस्थित थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...