एक साल के भीतर हटा दिए जाएंगे सारे टोल बूथ-गडकरी

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने संसद में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि एक साल के भीतर देश में सभी टोल बूथ हटा दिए जाएंगे। लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए गडकरी ने कहा कि सड़कों पर वाहन बिना रोक-टोक चलेंगे और टैक्स कलेक्शन को जीपीएस बेस्ड बनाया जाएगा।

नितिन गडकरी ने कहा, ”मैं सदन को आश्वास्त करता हूं कि एक साल के अंदर सारे टोल हटा दिए जाएंगे। लेकिन इसका अर्थ है कि टोल नहीं रहेंगे लेकिन आपको जीपीएस के आधार पर टैक्स देना होगा। सड़क पर कैमरा रहेगा और वह जीपीएस इमेज कैच करेगा। जहां से आप जाओगे और जहां निकलोगे उतना ही पैसा आपका कटेगा। ना टोल होगा, ना रोकेगा कोई। और एक साल के अंदर हम लोग यह पूरा करेंगे।” गडकरी ने जब यह ऐलान किया तो सदस्यों ने मेज थपथपाकर उनके फैसले का स्वागत किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414