बीकानेर@जागरूक जनता। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के बीकानेर इकाई अध्यक्ष सतीश कुमार खत्री की धर्मपत्नी श्रीमती शकुंतला खत्री का देर रात निधन हो गया। श्रीमती खत्री बीते एक माह से अस्वस्थ चल रही थी। तबियत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले गए। जंहा पर उनकी तबियत दिन ब दिन बिगड़ती चली गई। और इस पर उनके परिजन उन्हें गुरुवार को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल ले आये जंहा उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया और आखिरकार देर रात श्रीमती खत्री ने अंतिम सांस ली। परिजनों के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार सुबह 11 बजे निवास स्थान A 82 करनी नगर पवनपुरी से परदेशियों की बगेची जाएगी । वंही श्रीमती खत्री के निधन की सूचना मिलने पर उनके घर पर रिश्तेदार मित्र पहुंच रहे है।
Next Post
10 छापे पड़ जाने थे अब तक तो, सिसोदिया के घर CBI रेड पर BJP के साथ कांग्रेस
Fri Aug 19 , 2022
You May Like
-
May 17, 2021
उच्च शिक्षा मंत्री ने सुनी आमजन की समस्याएं
-
June 25, 2021
उच्च शिक्षा मंत्री बीकानेर दौरे पर