बीसलपुर बांध को लेकर बड़ी खबर, …तो इतिहास में पहली बार होगा ऐसा, जल्द ही मिलेगी खुशखबरी!


Bisalpur Dam Latest Update: जयपुर की लाइफलाइन कहे जाने वाले बीसलपुर बांध से जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है।

Bisalpur News: जयपुर। राजस्थान में मानसून की बेरुखी के चलते ​पिछले तीन से जयपुर की लाइफलाइन कहे जाने वाले बीसलपुर बांध में पानी की आवक धीमी पड़ गई है। लेकिन, बांध के लबालब होने की उम्मीद बरकरार हैं। हालांकि, अगस्त महीने में बांध के छलकने की संभावना काफी कम है। माना जा रहा है कि बीसलपुर बांध सितंबर महीने में लबालब हो सकता है। इसके साथ ही बीलसपुर बांध अपने ही सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा।

बांध के कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीसलपुर बांध का गेज शुक्रवार सुबह 6 बजे तक 314.47 आरएल मीटर दर्ज किया गया है। पिछले चौबीस घंटे में बांध में मात्र आठ सेंटीमीटर ही पानी की आवक हुई है। वहीं, त्रिवेणी नदी का बहाव गेज 2.90 मीटर पर रह गया है। बांध की भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है। ऐसे बांध लबालब होने से अभी मात्र एक आरएल मीटर दूर है।

…तो टूटेगा हर रिकॉर्ड
बीसलपुर बांध अब तक 6 बार छलका है और हर बार अगस्त महीने में ही लबालब हुआ है। लेकिन, अब बांध की पानी की आवक कम हो गई है। अच्छी बात ये है कि राजस्थान में एक सितंबर से फिर भारी बारिश का दौर शुरू होगा। ऐसे में साफ है कि बांध के हर रिकॉर्ड टूट जाएंगे। यानी बीसलपुर बांध के इतिहास में यह पहली बार होगा, जब अगस्त की जगह सितंबर में छलकेगा।

24 घंटे में बांध में आया इतना पानी
बांध का गेज गुरुवार सुबह 6 बजे तक 314.39 आरएल मीटर दर्ज किया गया था। जिसमें 30.980 टीएमसी का जलभराव था। जो शाम 6 बजे तक महज 4 सेमी की बढ़ोतरी के बांध का गेज 314.43 आर एल मीटर पर पहुंच गया था। इसके बाद रातभर में चार सेमी की और बढ़ोतरी हुई थी।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह छह बजे बांध का गेज 314.39, दोपहर 12 बजे 314.40, दोपहर 2 बजे में 314.41, दोपहर 4 बजे 314.42 और शाम 8 बजे 314.43 आरएल मीटर दर्ज किया गया था। इसके बाद शुक्रवार सुबह 6 बजे बांध का गेज 314.47 आरएल मीटर दर्ज किया गया।


Jagruk Janta

Hindi News Paper

Next Post

प्राकृतिक खेती के लिए 5 हजार वर्मी कंपोस्ट इकाई की जाएंगी स्थापित, कृषकों को 50 हजार का दिया जा रहा अनुदान

Fri Aug 30 , 2024
जयपुर। आधुनिक युग में खेती में रासायनिक खादों का अंधाधुंध प्रयोग हो रहा है। जिससे मृदा की उर्वरकता में कमी आ रही है। मृदा की उर्वरकता को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा वर्मी कंपोस्ट इकाई निर्माण की […]

You May Like

Breaking News