पीएम मोदी ने वंदे भारत 3 नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, बोले- ये आधुनिक भारतीय रेलवे का है नया चेहरा


पीएम मोदी ने कहा कि रेलवे के विस्तार से रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। वह इस उपलब्धि के लिए देश के नागरिकों को बधाई देते हैं। साथ ही कहा कि वंदे भारत ट्रेन आधुनिक भारतीय रेलवे के लिए नया चेहरा हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 3 नई वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाई है। ये तीनों नई वंदे भारत ट्रेनें कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों को जोड़ेंगी। इनमें से पहली वंदे भारत ट्रेन चेन्नई सेंट्रल से नागरकोइल, दूसरी मदुरै से बेंगलुरु कैंट और तीसरी मेरठ सिटी-लखनऊ तक जाएगी।

पर्यटन में आया उछाल
हरी झंडी दिखाने के दौरान पीएम मोदी ने कहा ,’वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत से जहां भी ये ट्रेनें चलती हैं, वहां के पर्यटन में उछाल आया है। इससे स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा मिला है और रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। मैं इस उपलब्धि के लिए नागरिकों को बधाई देता हूं।’

वंदे भारत आधुनिक भारतीय रेलवे का नया चेहरा
पीएम मोदी ने कहा कि आज यूपी और खासकर पश्चिमी यूपी के लोगों को मेरठ-लखनऊ रूट पर वंदे भारत ट्रेन के जरिए भी खुशखबरी मिली है। मेरठ और पश्चिमी यूपी क्रांति की धरती है। आज यह क्षेत्र विकास की नई क्रांति का गवाह बन रहा है। वंदे भारत आधुनिक भारतीय रेलवे का नया चेहरा है।

देशभर में चल रहीं 102 वंदे भारत ट्रेन
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज शहर में और हर रूट पर वंदे भारत की मांग है। हाई-स्पीड ट्रेनों के आने से लोगों को अपने कारोबार, रोजगार और अपने सपनों को विस्तार देने का भरोसा मिलता है। आज देशभर में 102 वंदे भारत रेल सेवाएं चल रही हैं।

दक्षिणी राज्यों का तेजी से विकास बहुत जरूरी- PM मोदी
पीएम ने कहा, ‘विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दक्षिणी राज्यों का तेजी से विकास बहुत जरूरी है। दक्षिण भारत में अपार प्रतिभा, अपार संसाधन और अवसर मौजूद हैं। इसलिए तमिलनाडु और कर्नाटक समेत पूरे दक्षिण का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है।’


Jagruk Janta

Hindi News Paper

Next Post

PM मोदी बोले- महिला सुरक्षा के लिए कठोर कानून मौजूद:जिला अदालतों की कॉन्फ्रेंस में कहा- फैसले जितनी जल्दी आएंगे, भरोसा उतना ज्यादा बढ़ेगा

Sat Aug 31 , 2024
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में आज जिला अदालतों की नेशनल कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा- आज महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, बच्चों की सुरक्षा समाज की गंभीर चिंता है। नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली […]

You May Like

Breaking News