केकड़ी @ जागरूक जनता (विजेन्द्र पाराशर)। स्वायत्त शासन विभाग, राज. जयपुर द्वारा अधिसूचना जारी कर नगरपालिका केकड़ी को नगर परिषद केकड़ी में क्रमोन्नत किया गया है। नगरपालिका केकड़ी की स्थापना 20.12.1868 में तृतीय श्रेणी की पालिका के रूप में हुई थी जिसको लगभग 155 वर्ष पूर्ण हो चुके, जिसको स्थानीय विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री डाॅ. रघु शर्मा के अथक प्रयासों से नगर परिषद में क्रमोन्नत करवाया गया है, जिसकी विभाग द्वारा अधिसूचना जारी होते ही केकड़ी शहर एवं नगरपालिका के कर्मचारियों में खुशी की लहर आ गयी है। राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन शाखा केकड़ी के अध्यक्ष रामगोपाल डांगा के नेतृत्व में पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्थानीय विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री डाॅ. रघु शर्मा एवम पीसीसी सदस्य सागर शर्मा का उनके आवास पर जाकर ढोल-नगाड़ो के साथ पुष्प माला व साफा बंदन करवाकर उनका स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। इसी प्रकार पालिका कर्मचारियों द्वारा नवीन सभापति कमलेश कुमार साहू एवं उपसभापति सम्पत देवी झारोटिया एवं आयुक्त बसंत कुमार सैनी का स्वागत किया गया। इस मौके पर फेडरेशन के संरक्षक घासी लाल गुर्जर सहायक अभियंता, महामंत्री शब्बीर अहमद, भाग चन्द बैरवा, संजय सारस्वत, कलजीत सिंह, किशन लाल गुर्जर, शशिकांत दाधीच, मईनुद्दीन शेख, शिवपाल मीणा, रविन्द्र प्रकाश पाराशर, आशीष खेराल, हुक्मीचंद, महेन्द्र परिहार एवं महिला एवं पुरूष सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
Next Post
शिक्षकों को बीएलओ व अन्य सभी गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को सोपा ज्ञापन
Fri Aug 18 , 2023
You May Like
-
August 22, 2023
वन है मानव के लिए एक वरदान, मत करो इनका अपमान
-
September 19, 2023
महाविद्यालय की छात्रा ने अखिल भारतीय क्विज मैराथन में हासिल किया प्रथम स्थान
-
September 24, 2023
इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभार्थी उत्सव कल
-
August 29, 2023
खेल दिवस के अवसर पर आयोजित हुई कई खेल प्रतियोगिताएं
-
August 2, 2023
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ विशाल सहस्त्रधारा का आयोजन