दीपावली स्नेह मिलन, अन्नकूट महोत्सव एवं अग्रज सम्मान समारोह

जयपुर। गायत्री सप्त क्रान्ति ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट प्रसादी महोत्सव का आयोजन रखा गया है। गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं एवं परिजनों ने अन्नकूट प्रसादी ली।
इसमें जयपुर, सीकर एवं अन्य जिलों के चयनित उन दस वरिष्ठ अग्रजों का सम्मान भी किया गया जिन्होंने पूरा जीवन विचार क्रान्ति अभियान के अन्तर्गत मानव में देवत्व एवं धरती पर स्वर्ग अवतरण की गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने में लगाया है। साथ ही इन वरिष्ठ समाजसेवियों ने भी अपने अनुभवों को सबके साथ साझा कर सभी को राष्ट्र सेवा के आगे आने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में दीया कुमारी, सांसद (राजसमंद क्षेत्र), स्थानीय पार्षद मौजूद रहे। कार्यक्रम में साहित्य स्टाल, गौ उत्पादों की स्टाल लगाई गई। सभी प्रतिभागियों को साहित्य भेंट कर उत्साहवर्द्धन किया गया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 Febuary 2026

Jagruk Janta 4 Febuary 2026Download

वैज्ञानिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के विकास में योगदान दें- Dr. शर्मा

“खाद्य उत्पादन प्रणालियों में पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रकृति आधारित...

केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसन्धान संस्थान मे पश्चिस क्षेत्रीय स्पोर्ट टूर्नामेंट 31 से

अविकानगर . भारतीय क़ृषि अनुसन्धान परिषद के संस्थान केंद्रीय...