टेलर कन्हैयालाल के हत्यारे रियाज को उदयपुर में लाया गया अस्पताल, जानें कारण

उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की हत्या पर काफी हंगामा हुआ था। अब उसके एक हत्यारे रियाज अंसारी को पुलिस शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संभाग के सबसे बड़े जेएलएन अस्पताल लेकर आई है।

राजस्थान के बहुचर्चित उदयपुर के कन्हैयालाल टेलर की हत्या के आरोपी रियाज अंसारी को अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लाया गया है। जानकारी के मुताबिक, रियाज अंसारी को पेट और आंखों की समस्या को लेकर अस्पताल लाया गया है। इस दौरान हथियारबंद जवानों को बड़ा दस्ता हॉस्पिटल में दिखाई दिया है। आइए जानते है पूरा मामला।

क्यों लाया गया अस्पताल?
उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल के हत्यारे रियाज अंसारी को पेट और आंखों में समस्या को लेकर अजमेर संभाग के सबसे बड़े जेएलएन अस्पताल लाया गया है। उसे अस्पताल में जांच के बाद एक बार फिर से कड़ी सुरक्षा के बीच हाई सिक्योरिटी जेल भेज दिया गया है। इस दौरान हथियारबंद जवानों के साथ ही सिविल लाइन और कोतवाली थाना पुलिस का जाब्ता मौजूद रहा।

डॉक्टरों ने की जांच
आपको बता दें कि कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपी गौस मोहम्मद, रियाज अंसारी सहित अन्य आरोपी हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है। यहां पर शुक्रवार को रियाज की आंखों और पेट में तकलीफ हुई जिस कारण उसे जेएलएन अस्पताल लाया गया। रियाज को आंखों की जांच करवाने के बाद पेट से संबंधित डॉक्टर्स को दिखाया गया। डॉक्टर्स के द्वारा उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। फिर उस वापस जेल ले जाया गया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 3 June 2026

Jagruk Janta 3 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...